NEP 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप संकाय एवं विषय चयन

महाविद्यालय में NEP-2020 के अनुरूप निम्नलिखित संकाय व उसे संबंधित विषयों में स्नातक स्तर पर अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था है|

कला एवं मानविकी संकाय : समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र
भाषा विज्ञान संकाय : हिंदी अंग्रेजी संस्कृत
विज्ञान संकाय : रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान,  जंतु विज्ञान,  वनस्पति विज्ञान  एवं गणित

स्नातक में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को उपरोक्त संकायों में निम्नलिखित  बाध्यता का पालन करते हुए प्रवेश लेने की स्वतंत्रता है|

  1. सर्वप्रथम विद्यार्थी को अपने प्रवेशित संकाय का चयन करना होगा जिसमें वह प्रवेश लेना चाहता है
  2. तत्पश्चात विद्यार्थी अपने चयनित संकाय से दो मुख्य विषय (Major Subjects) का चयन करेगा जो स्नातक अंतिम वर्ष तक पढ़ने होंगे|
  3. तीसरे मुख्य विषय का चयन स्वेच्छा से अपने संकाय अथवा अन्य किसी संकाय से कर सकता है जो दो वर्ष तक पढ़ना होगा|
  4. इसके बाद विद्यार्थी को एक सूक्ष्म विषय (Minor Subject) का चयन करना होगा यह विषय वह अपने संकाय से नहीं ले सकता|  इस विषय को दूसरे किसी भी संकाय से चयन करना अनिवार्य होगा|  इसका एक एक  प्रश्न पत्र प्रथम दो वर्षों में देना होगा|
  5. इसके उपरांत विद्यार्थी को प्रथम चार सेमेस्टर के प्रत्येक सेमेस्टर में कॉलेज द्वारा निर्धारित किए गए रोजगार परक (Vocational Course) पाठ्यक्रम में से एक-एक  विषय पढ़ना अनिवार्य होगा, जो निम्नवत हैं-
    1. योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा (Yoga & Naturopathy)
    2. शारीरिक शिक्षा और खेल (Physical Education & Sports)
    3. सृजनात्मक लेखन हिंदी (Creative Writing Hindi)
    4. रोग एवं उपचार (Nutrition and Physiotherapy)
  6. अनिवार्य विषय के अंतर्गत प्रत्येक सेमेस्टर में एक विषय प्रत्येक संकाय के विद्यार्थियों को निम्नलिखित तालिका (Semester Wise) से लेना होगा|

सह पाठयक्रम  (Co-curricular Subjects)

Sem 1 :  Food, Nutrition & Hygine
Sem 2 : First Aid & Health
Sem 3 : Physical Education & Yoga
Sem 4 : Human Values and Environment Studies
Sem 5 : Analytic Ability and Digital Awareness
Sem 6 : Communication Skills and Personality Development

यह Qualifying पेपर है|

नोट : सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आने से पूर्व सी.एस.जे.एम.यू. की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराकर हार्ड कॉपी साथ लानी होगी व सभी अंक पत्रों, प्रमाण पत्रों, तथा टी.सी. एवं चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा|  प्रवेश समिति की संस्तुति के बाद ही प्रवेश संभव हो सकेगा|

बीएड संकाय
बीएड संकाय में प्रवेश भी  NEP-2020 के अंतर्गत लिए जाएंगे |  B.Ed के विद्यार्थियों को काउंसलिंग से कॉलेज चयन करके एलॉटमेंट लेटर व सभी प्रमाण पत्र मूल रूप से लेकर आना होगा तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी करना अनिवार्य होगा|

परास्नातक
M.A. – समाजशास्त्र,  हिंदी विषय में परास्नातक करने के इच्छुक छात्र NEP-2020 के अंतर्गत प्रवेश ले सकेंगे|

किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश निकास एवं पुनः प्रवेश की प्रक्रिया

  1. विद्यार्थी को एक वर्ष (दो सेमेस्टर)  पूर्ण करने पर सर्टिफिकेट के साथ एग्जिट तथा दो  वर्ष (चार सेमेस्टर) पूर्ण करने पर डिप्लोमा के साथ एग्जिट की सुविधा होगी|
  2. विद्यार्थी को तीन वर्ष (छः सेमेस्टर) पूर्ण करने पर ही डिग्री प्राप्त होगी|
  3. विद्यार्थी एग्जिट (निकास) के बाद अगले स्तर में पुनः प्रवेश ले सकेगा|

 

डिग्री का संकाय एवं पूर्ण करने की अवधि
विद्यार्थी जिस संकाय में तीन वर्ष में न्यूनतम 60% क्रेडिट प्राप्त करेगा उसी में उसको डिग्री दी जाएगी एवं तदनुसार स्नातकोत्तर में प्रवेश की सुविधा होगी|

यदि विद्यार्थी तीन वर्ष में किसी एक संकाय में न्यूनतम 60% क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाता है तो उसे बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachler of Liberal Education) )उदार शिक्षा स्नातक की डिग्री दी जाएगी तथा वह उन विषयों में स्नातकोत्तर कर सकेगा जिनमें स्नातक स्तर पर किसी विषय के निबंधन (Pre-Requisite) की आवश्यकता नहीं होगी|

Latest Updates